नैनीताल। विद्यालय कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने एसडीएम नवाजिश खलिक को ज्ञापन देकर शहर के निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को चार माह का वेतन न देने की शिकायत की। कहा कि अन्य संस्थानों में दीपावली पर बोनस दिए जा रहे हैं लेकिन इस विद्यालय में कार्मिक वेतन संकट से जू्झ रहे हैं। एसडीएम ने उन्हें विद्यालय प्रबंधन से वार्ता का आश्वासन दिया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दीप पर्व से पहले कर्मचारियों को चार महीने का वेतन नहीं दिया गया तो शिष्टमंडल आयुक्त से मिलेगा। मिलने वालों में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के सदस्य वीरेंद्र खंकरियाल, नगर अध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा, खीम राज सिंह देउपा, अमर सिंह, सुमन देउपा आदि रहे।