फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वैकल्पिक सीसी मार्ग में सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने की मांग

Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल के वीरभट्टी मार्ग पर वैकल्पिक सीसी सड़क तो बन गई है लेकिन रेलिंग नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। बीती पांच मई को बोल्डर गिरने से कृष्णापुर वार्ड का मुख्य वीरभट्टी मार्ग बंद हो गया था। एसडीएम, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक सरिता आर्या ने सुरक्षित सीसी मार्ग का आश्वासन दिया था। यह वैकल्पिक सीसी मार्ग अब तैयार है। हालांकि, मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगाई गई है। इससे स्कूली विद्यार्थियों और बुजुर्गों में हादसे का भय बना हुआ है। सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मोटरेबल मार्ग बनने में समय लगेगा। इसलिए इस वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित करना आवश्यक है। दीपेश भट्ट, डीएन भट्ट, लक्ष्मण लोहनी, सुधीर रावत और जीवन जोशी सहित क्षेत्र के लोगों ने रेलिंग लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें