भीमताल (नैनीताल)। भाजपा नेता नितेश बिष्ट ने बृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पांडेगांव की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। नितेश ने सांसद को बताया कि पांडेगांव दूरस्थ क्षेत्र होने के साथ चारों ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वन्यजीवों से बचावे के लिलए क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाने की मांग की। बिष्ट ने सांसद से कर्कोटक नाग देवता मंदिर तक सड़क निर्माण की भी मांग की। सांसद ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया।