भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल के वार्ड नंबर दो डांठ से नौकुचियाताल रोड को जोड़ने वाले सार्वजनिक पैदल मार्ग को सही कराने के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन भेजा है। भाजपा के पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मदन गिरी ने बताया कि मार्ग के आपदा में क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और अस्पताल की ओर जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद भट्ट को ज्ञापन भेजकर वैकल्पिक मार्ग को सही कराने की मांग की है।