फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रदेश में सशक्त शिक्षा कानून लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। निजी स्कूल शोषण के खिलाफ माता-पिता, शिक्षक, बस ड्राइवर समेत अन्य वर्गों के लोगों ने सत्याग्रह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में एक सशक्त शिक्षा कानून लागू कर निजी स्कूल व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की मांग की। शनिवार को आयोजित सत्याग्रह के दौरान समाजसेवी दीप पांडेय ने बताया कि हर वर्ष माता-पिता फीस वृद्धि, बार-बार यूनिफॉर्म और किताबों से परेशान रहते हैं। निजी स्कूलों से जुड़े शिक्षकों और बस ड्राइवरों को छुट्टियों में वेतन नहीं दिया जाता। उन्होंने देश व प्रदेश में अखिल भारतीय शिक्षा कानून लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें