फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली-कैंची बाईपास का जल्द हो निर्माण कराने की मांग

Thu, 26 Sep 2024 06:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने भवाली-कैंची धाम बाईपास का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है। वर्मा ने बताया कि कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची धाम में बढ़ती भक्तों की भीड़ के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सैनिटोरियम से बाईपास बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उनकी इस घोषणा को धरातल पर पूरा करना तो दूर सड़क निर्माण के लिए क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए भूमि की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है। उन्होंने मुख्य सचिव से बाईपास निर्माण कार्य की कार्यवाही जल्द पूरी कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें