गौलापार (नैनीताल)। ग्राम सभा देवला तल्ला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित ट्यूबवेल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर ग्रामीणों ने गोरापड़ाव में जल संस्थान लालकुआं ग्रामीण के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बनने वाला ट्यूबवेल शीघ्र शुरू न होने के कारण लोगों को दूरदराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान बालम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों से निर्माण कार्य पूर्ण कराने व टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान लक्ष्मण सिंह रावत, श्याम सिंह नौला, सोबन सिंह रावत, कल्याण गिरी गोस्वामी, हरीश भट्ट, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।