पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के किसानों की फसलों का सही आंकलन कर बीमा दिलाने की मांग स्थानीय लोगों ने सांसद और विधायक से की है। क्षेत्र के समाजसेवी कृष्णा मेलकानी ने बताया कि धारी ब्लॉक में बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के साथ फलों के उत्पादन में काफी असर देखने को मिला। किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने सांसद अजय भट्ट और विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन भेजकर बीमा कंपनी से सही आंकलन कराकर किसानों को उचित बीमा दिलाने की मांग की है।