रामनगर। अप्रैल माह से शुरू हुए भीषण गर्मी ने इलेक्ट्रॉनिक बाजार को बूस्ट कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर एसी, कूलर जैसे उपकरणों की बिक्री में चार गुना तक उछाल आया है। इससे दुकानदारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगर में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि दुकान में हर माह पांच लाख की बिक्री होती थी लेकिन अप्रैल में 20 लाख तक के कूलर, एसी और फ्रिज की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि जो लोग एसी नहीं खरीद सकते हैं, वे कम वोल्टेज और कम आवाज वाले कूलर भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बिक्री से दुकानदार उत्साहित हैं।