फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क और स्कूलों के भवनों के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में डीएम ललित मोहन रयाल ने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने क्षतिग्रस्त सड़कें, पुलों, स्कूल के भवनों और सिंचाई नहरों को सही कराने के लिए धनराशि देने की मांग की। किसानों को फसलों का बीमा दिलाने, अमृतपुर, डहरा, अमिया, भौर्सा, बानना, पसोली, पनियामेहता, गुमालगांव, पनियाबोर आदि खनन वाले क्षेत्रों में खनन न्यास निधि से विकास कार्य कराने की मांग की। भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने भीमताल में पार्किंग निर्माण कराने को कहा। भीमताल चेयरमैन सीमा टम्टा ने सभासदों के साथ डीएम से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि को राजस्व विभाग से चिह्नित कराने आदि की मांग उठाई। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, शुभम नैनवाल, विमला आर्या, शिप्रा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें