फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्यारी गांव की सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम बेलगढ़ से क्यारी गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। क्यारी के पूर्व उप प्रधान विनोद बुधानी ने बताया कि सड़क में काफी गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों के कारण आम जनता और पर्यटकों के लिए आवागमन अत्यंत जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि क्यारी एक प्रमुख पर्यटन गांव है जहां वर्ष 1998 से पहले से ही पर्यटन गतिविधियां संचालित हो रही हैं। वर्तमान में गांव में लगभग 20 से 25 रिजॉर्ट संचालित हैं। उन्होंने कहा कि गांव की जनसंख्या लगभग 1000 है जिसमें करीब 250 से 300 परिवार निवास करते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द ही इस मार्ग को बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें