फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजून मोटर मार्ग बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने मंगलवार को न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून, फगुनिया खेत आदि क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बजून क्षेत्र के ग्रामीणों ने बजून मोटर मार्ग की मांग की। फगुनिया खेत में जन मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण ने कहा वर्ष 1980 से बजून से फगुनिया खेत होते हुए अधौड़ा मोटर मार्ग की मांग की जा रही है। मोटर मार्ग नहीं होने के कारण काश्तकारों को अपनी फसल हल्द्वानी पहुंचाने में दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि मोटर मार्ग बनाने में आ रही कठिनाई को हल करने के लिए शीघ्र ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अधौड़ा जानकी कोटलिया, हेमचंद्र जोशी, किशन चंद, भोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हेम बहुखंडी, गोविंद राणा, गणेश बिष्ट, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें