पहाड़पानी (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के साथ किसानों की मुसीबतें भी बढ़ने लगी हैं। धारी और पहाड़पानी क्षेत्र में बारिश से खेतों में लगी आलू की फसल के सड़ने लगी है। इससे किसान मायूस हैं। घरों में रखा आलू भी खराब होने लगा है। धानारौली के कृष्णा मेलकानी ने बताया कि इस बार किसानों के आलू की फसल बर्बाद हो गई है। बारिश के चलते आलू की फसल के खेतों में सड़ने से किसान परेशान हैं। साथ ही बाजार में दाम नहीं मिल पाने से भी किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से किसानों को फसल बीमा और मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद