मझोला। हल्दी घेरा के ग्रामीणों ने बरसात से पहले नालों की सफाई की मांग की है। हल्दी के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि हल्दी ग्राम सभा में बहने वाले नाले की अभी तक सफाई नहीं की गई है। बरसात के मौसम में नाले ओवर फ्लो होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में चला जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचता है।