फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पशुसेवा केंद्र च्यूरीगाड़ और चोखुटा में पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने से पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने धारी ब्लॉक प्रमुख भावना से समस्या हल कराने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी के नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख भावना ने कहा कि जल्द पशुपालन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर उक्त समस्या को हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें