फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खनस्यूं पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खनस्यूं की ग्राम प्रधान विमला देवी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र मे कोई डॉक्टर नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से जल्द डॉक्टर नियुक्ति करने की मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि पीएचसी में डॉक्टर नहीं होने से गांव के लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभाग से अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति के साथ बेहतर स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें