नैनीताल। हिंदुवादी संगठन की ओर से रविवार को कोतवाल हेम पंत ने मुलाकात कर गोमाता के साथ अनैतिक कार्य करने के आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कोतवाल से कहा कि आम तौर पर 15 दिन में डीएनए आदि रिपोर्ट आ जाती है, लेकिन एक महीना गुजरने के बाद भी रिपोर्ट का पता नहीं है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। कोतवाल हेम पंत ने कहा कि रिपोर्ट के कारण चार्जशीट लंबित है। रिपोर्ट मिलते ही चार्जशीट न्यायालय भेज दी जाएगी। वहां विवेक वर्मा, मनोज कुमार, राजीव साह, भावेश, दिव्यांशु जोशी आदि थे। संवाद