नैनीताल। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना बुधवार को नैनीताल लोक भवन (राजभवन) पहुंचे। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने उन्हें नैनीताल और लोक भवन के ऐतिहासिक महत्व समेत राजभवन व शहर की अन्य खूबियों के बारे में बताया। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसपी जगदीश चंद्रा, एसडीएम नवाजिश खलिक आदि रहे।