फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली-दून की ट्रेन रद्द, बसों में सीट के लिए मारामारी

Mon, 11 Sep 2023 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
ट्रेन रद्द होने के चलते हल्द्वानी के रोडवेज  बस स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। देहरादून के लिए जाने वाली दून एक्सप्रेस और दिल्ली व जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रद्द होने की वजह से हल्द्वानी बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली और दून की बस में सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही। रेलवे स्टेशनों में भी यात्रियों ने रेल अधिकारियों के सामने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन



रेलवे ने दून एक्सप्रेस (रात 7:55 बजे) और रानीखेत एक्सप्रेस (रात 8:35 बजे) को अचानक रद्द कर दिया। यात्रियों को काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर पता चला कि कि देहरादून और दिल्ली की ट्रेन नहीं जाएंगी। इस पर यात्रियों ने रेल अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। रेलवे अधिकारियों ने बमुश्किल यात्रियों को समझाया। इधर यात्री दिल्ली और देहरादून जाने के लिए हल्द्वानी बस अड्डे पहुंच गए। इस पर परिवहन निगम ने तुरंत दिल्ली और देहरादून की बसों को बढ़ा दिया। बस डिपो प्रबंधन से जानकारी मिली कि दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा भीड़ रही। सामान्य दिनों में 12 बसें चलती हैं लेकिन रविवार को 25 बसों को दिल्ली रवाना किया गया। शाम तक दिल्ली की बसों में सीटों के लिए मारामारी रही। यात्री बारिश के बीच सीट के लिए भागते रहे। रात करीब 10 बजे तक यही स्थिति रही। देहरादून की बसों को बढ़ाया गया और कुल आठ बसों को देहरादून रवाना किया गया। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई। तुरंत ही दिल्ली और दून की बसों को बढ़ा दिया।


कुछ यात्रियों ने टैक्सी से किया सफर
हल्द्वानी। यात्रियों को जब बस में जगह नहीं मिली तो कुछ यात्री दिल्ली और देहरादून के लिए टैक्सी से निकल गए। हालांकि यात्रियों को टैक्सी के सफर में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ी। वहीं कई यात्रियों ने बस नहीं मिलने पर यात्रा निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें