हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित संतोष ट्राफी के दौर
हल्द्वानी। हीरो संतोष ट्रॅाफी फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश ने मैच जीते। दिल्ली ने यूपी और हिमाचल ने चंडीगढ़ का शिकस्त दी।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच यूपी और दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 04-01 से मैच अपनी झोली में डाला। दूसरा मैच चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 03-02 से शिकस्त देकर अगले मैच में जगह बनाई। इस दौरान सहायक खेल निदेशक कुमाऊं अख्तर अली, महासचिव उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन आरिफ अली, स्पोर्ट्स ऑफिसर सुरेश पांडे, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र सिंह फर्सवाण और मैच कमिश्नर घनश्याम भूरे, वैंडी डिसूजा आदि मौजूद रहे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा।