रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणामों को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मई में यह परीक्षा आयोजित कराई गई थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया है।