हल्द्वानी। वॉल्वो बस खराब होने के कारण नहीं आने पर यात्रियों ने स्टेशन में जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद रोडवेज प्रबंधन ने किसी तरह दूसरी वॉल्वो से उन्हें भेजा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जाने वॉल्वो भी एक घंटे देरी से रवाना हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
काठगोदाम डिपो हल्द्वानी बस अड्डे से दिल्ली के लिए वॉल्वो का संचालन करता है। बस सुबह नौ, दस, 11:30 और दोपहर 1:30 बजे रवाना होती है। रविवार सुबह नौ बजे चलने वाली वॉल्वो खराब होने के कारण बस अड्डे पर नहीं पहुंची। इस पर 30 यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है। अचानक वह कहां जाएंगे। रोडवेज प्रबंधन ने एक करीब एक घंटे बाद सुबह 10 बजे की वॉल्वो से यात्रियों को दिल्ली रवाना किया। ऐसे ही सभी वॉल्वो को उनके निर्धारित समय से पहले बनाया गया। ऐसे में एक बस कम पड़ गई। दिल्ली से दो बजे लौटी वॉल्वो को दोबारा 2:30 बजे दिल्ली भेजा गया। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
रोडवेज स्टेशन में बैठने, पंखे खराब होने पर यात्रियों में गुस्सा
भीषण गर्मी में रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। स्टेशन में लगे अधिकतर पंखे भी खराब हैं। पंखे खराब होने और यात्रियों के बैठने के लिए स्थान नहीं होने को लेकर वॉल्वो के यात्रियों ने हंगामा किया। वॉल्वो यात्रियों ने कहा कि पहले तो बस समय से नहीं आई और अब बैठने के लिए स्थान तक नहीं है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि खराब पंखों को जल्द सही करा दिया जाएगा।