फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों की भी 31 तक छुट्टी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उच्चशिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के राजकीय और अशासकीय डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों की भी 31 मार्च तक छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को उप निदेशक डॉ. एनएस बनकोटी ने यह आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय और अशासकीय डिग्री कालेजों के प्राचार्यों को यह आदेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में कॉलेजों में पढ़ाई, सेमिनार के अलावा अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के महीना देखते हुए प्राचार्य को जिस किसी प्राध्यापक की जरूरत होगी, उन्हें कॉलेज में बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें