फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री: उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

Sat, 21 Mar 2026 10:27 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे जहां वह उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

डीएम ललित मोहन रयाल ने उनके संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 11:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर ने 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 12:55 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद अपराह्न 2:15 बजे वह आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से पंतनगर एयरपोर्ट और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें