गरमपानी (नैनीताल)। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में कार्यकारिणी गठन हुआ। शनिवार को खैरना स्थित तहसील सभागार में हुई संगोष्ठी में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारण और समाधान विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक कुमार बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष, चंदन राम मंत्री, चंद्रशेखर उपाध्यक्ष, नीलम आर्य कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, महामंत्री दीप दर्शन, विजय कुमार, हरीश चंद्र, दुर्गा प्रसाद, इंद्र कुमार, नीलम आर्या, डॉ. प्रेम मार्तोलिया, गीतम कोहली, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।