फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवजात को देखने अस्पताल पहुंची थी बुजुर्ग महिला, ऐसी बात सुनीं की आ गया सदमा, मौके पर मौत

Fri, 08 Mar 2024 07:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी एसटीएच में नवजात पौत्री को देखने पहुंची बुजुर्ग महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जीएमसी एसटीएच हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी एसटीएच में नवजात पौत्री को देखने पहुंची बुजुर्ग महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर निवासी कैलाश ने बताया कि उनकी मौसी रामप्यारी (60) यूपी के रामपुर स्थित अजीमनगर थानाक्षेत्र के भोजवक्काल में रहती थीं। उनकी बेटी रजनी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। पांच मार्च को रजनी ने बच्ची को जन्म दिया था। रामप्यारी नवजात पौत्री को देखने एसटीएच पहुंचीं लेकिन अस्पताल में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक बेटी का ऑपरेशन होने की बात सुनकर उन्हें सदमा लगा था। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।

ये पढ़ें- 48 किलो गांजा बरामद: पांच युवक गिरफ्तार, महाशिवरात्रि पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा। मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें