रोडवेज कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
- फोटो : अमर उजाला
होली से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी चालकों को निगम प्रबंधन ने तोहफा दिया है। नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी होने के साथ ही संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों की भी प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ा दिया गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों को प्रति किलोमीटर की दर से वेतन मिलता है। इन दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में मंजूर कर लिया था। निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
ये पढ़ें- Ramnagar: कॉर्बेट क्षेत्र में पेड़ काट रहे तस्कर गिरफ्तार, लकड़ी बरामद; लापरवाही बरतने पर 2 वनकर्मी भी निलंबित
इस आदेश में परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक मार्च 2024 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है। नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने पर संविदा, बाह्यस्रोत, विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए पारिश्रमिक दरें बढ़ा दी गई हैं। मैदानी क्षेत्र के चालक को अब 3.21 रुपये और परिचालक को 2.71 किमी प्रति किमी की दर से वेतन मिलेगा। पर्वतीय रूट के चालक को 3.75 रुपये और परिचालक को 3.19 रुपया प्रति किमी की दर से वेतन दिया जाएगा।