फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ज्योलीकोट क्षेत्र में अधेड़ नेपाली का शव मिला

Sat, 04 May 2024 03:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के पास आमपड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने गधेरे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया किया है। शव की पहचान नेपाली मूल निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम क्षेत्र के लोगों ने आमपड़ाव के गधेरे में एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से लगभग 500 फीट गहरी खाई से शव को निकाला। व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आखिर में नेपाल मूल के मजदूर भीम प्रकाश ओली ने शव की शिनाख्त अपने भाई नवीन ओली के रूप में की। बताया कि नवीन बीते 8 मार्च से लापता था। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें