फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच दिन से लापता अधेड़ का शव मिला

Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। खुरपिया फार्म के मोहन बोरिंग क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का शव लालपुर क्षेत्र में शहीद चौक से आगे फुलसुंगा जाने वाली सड़क के पास खेतों में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस इस कोण पर भी जांच कर रही है कि अधेड़ की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मोहन बोरिंग निवासी ऋषिपाल (50) पुत्र राम निवास पिछले पांच दिनों से अपने घर से लापता थे। शनिवार शाम लालपुर के नारायण क्षेत्र में शहीद चौक से कुछ आगे खेतों में शव मिलने की सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार माैके पर पहुंचे और शव को खेत से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कोतवाल ने बताया कि मृतक पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। शव काफी पुराना और गला हुआ है इसलिए कुछ अनुमान नहीं लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक पहले किच्छा के पास दोपहरिया में रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। उसकी एक बेटी विवाहित है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जसपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कासिम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात ग्राम आजाद नगर ठाकुरद्वारा यूपी निवासी मो. कासिम (35) और ग्राम नन्नूवाला ठाकुरद्वारा निवासी मो. नबी (34) एक ही बाइक पर सवार होकर जसपुर से ठाकुरद्वारा लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ डॉ. सुशांत भारद्वाज ने मो. कासिम को मृत घोषित कर दिया जबकि मो. नबी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक मो. कासिम रुद्रपुर में कबाड़ का काम करता था। व्यापार के सिलसिले में जसपुर आया था। देर रात दोनों अपने घर लौटे रहे थे। घायल मो. नबी मो. कासिम की दुकान पर काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गया है। सूत मिल पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें