नैनीताल में अवैध निर्माण को जिला विकास प्राधिकरण की टीम सील करते हुए।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नगर में तीन अवैध निर्माण सील कर दिए।
शनिवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सहायक अभियंता सतीश चौहान के नेतृत्व में राजमहल होटल कंपाउंड मल्लीताल में अवैध रूप से निर्माण कर रहे रविकांत, सुरेश राम और राजेश्वरी जायसवाल के निर्माण कार्य को सील कर दिया। चौहान ने बताया कि तीनों लोगों ने दीपावली के दौरान अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया था। उन्होंने बताया कि नगर में अवैध रूप से निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान टीम में अवर अभियंता कमल जोशी, पूरन चंद्र तिवारी, महेश जोशी, केशर गिरी गोस्वामी शामिल थे।