फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेटियां बोलीं, हमें पढ़ना है साहब, शिक्षक दिला दो

विज्ञापन
भीमताल में सीईओ केएस रावत को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की तैनाती की मांग करती छात्राएं। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल। सीईओ साहब हमें पढ़ना है, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करा दीजिए। शिक्षकों के न होने से पठन-पाठन ठप है। ऐसे में हमारी पढ़ाई कैसे होगी। बेतालघाट के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करा दीजिए। यह गुहार बेतालघाट से 50 किमी चलकर भीमताल पहुंचीं छात्राओं ने मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत से लगाई।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की ये छात्राएं प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले अपने भाई-बहनों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। बुधवार को बेतालघाट से टैक्सी बुक कर सीईओ दफ्तर पहुंचीं। बताया कि बेतालघाट के जिनौली, सिमलखा, गैरखाल और ओड़ाबास्कोट के प्राथमिक विद्यालयों में एकल शिक्षक होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सीईओ को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। सीईओ केएस रावत ने बच्चों को आश्वासन दिया कि जल्द विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति की मांग लेकर छात्राओं को अब साईओ दफ्तर नहीं आना पड़ेगा।
इस मौके पर छात्रा दीक्षाए आंचल भंडारी, पूजा, अरूपी, विवेक, मनीषा, पूनम, बरखा, नीलम, खुशबू आदि मौजूद रहीं।
कोट
बेतालघाट के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के नहीं होने से हमें और हमारे भाई-बहनों को परेशानी हो रही है। शिक्षकों की नियुक्ति की हमने सीईओ सर से मांग की है।
विज्ञापन

मीराए छात्रा, बेतालघाट
कोट
विद्यालयों में शिक्षकों के नहीं होने से भविष्य की चिंता है। इसको लेकर भीमताल आकर हमने शिक्षकों की तैनाती विद्यालय में कराने की मांग की है।
हेमाए छात्रा, बेतालघाट
कोट
जब विद्यालयों में शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे मिल पाएगी। शिक्षकों की कमी होने से गांवों से पलायन हो रहा है।
प्रियंका बोहराए छात्रा, सिमलखा
कोट
बेतालघाट के विद्यालयों में शिक्षकों के कमी है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों को शिक्षा का बेहतर ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। सीईओ सर ने हमें जल्द शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हर्षिता, छात्रा सिमलखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें