हल्द्वानी। जीएसटी में सालाना रिटर्न भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने करदाताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। राज्यकर सहायक आयुक्त गौरव पंत ने बताया सालाना रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-9/जीएसटीआर-9ए और वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पुनर्विचार निवेदन फॉर्म जीएसटीआर-9सी दाखिल करने की आखिरी तारीख को 31 अक्तूबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।