हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में नई सेंट्रल एसी यूनिट लगाने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। मामले में प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर जल्द कार्य पूरा करने को कहा है। मंडी परिषद के कार्य पूरा नहीं करने से मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।एसटीएच में वर्ष 1996 में 18 टन का एसी लगाया गया था। बाद में इसे हटाकर 120-120 टन के दो यूनिट लगाए गए। इस दौरान मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई। 2015 में इनमें से एक यूनिट ने काम करना बंद कर दिया। दो साल पहले 4.79 करोड़ रुपये से सेंट्रल एसी लगाने की कवायद शुरू हुई। पिछले वर्ष 20 सितंबर 2024 को मंडी परिषद के साथ एग्रीमेंट हुआ था जिसमें 18 जून तक काम पूरा करने की बात कही गई थी। फिर हाल में इसे बढ़ाकर जुलाई कर दिया गया है।