हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल के आदर्श और एमपी इंटर कॉलेज रामनगर के बाल वैज्ञानिक दक्ष तिवारी का राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवाॅर्ड प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला समन्वयक डॉ. हिमांशु हिमांशु पांडे और लक्ष्मी काला के नेतृत्व में 11 सदस्य दल ने छह व सात जुलाई को देहरादून में आयोजित स्पर्धा में भाग लिया था। यहां से आदर्श व दक्ष का नेशनल के लिए चयन हुआ।