नैनीताल। केंद्र सरकार की ओर से सभी अस्थायी पर्यावरण मित्रों को संशोधित 805 रुपये प्रतिदिन का वेतन देने के शासनादेश के बाद नैनीताल में भी यह मांग तेज हो गई है। वाल्मीकि सभा एवं देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन के बाद अब पालिका सभासद शीतल कटियार ने भी संविदा, आउटसोर्स व दैनिक मजदूरी पर रखे गए पर्यावरण मित्रों को 805 रुपये प्रतिदिन की दर से मेहनताना देने की मांग की है।