फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम के पुराने वार्डों में दगड़ू बैणी सेना वसूलेगी फेरी व्यवसायी शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के पुराने वार्डों में अब फेरी व्यवसायी शुल्क वसूली का काम दगड़ू बैणी सेना से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को समूहों की महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम में शामिल नए वार्डों में फेरी व्यवसायी शुल्क वसूली का काम पिछले काफी समय से दगड़ू बैणी सेना कर रही है। दगड़ू बैणी सेना के कार्यों को देखते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नए वार्डों में भी शुल्क वसूली का काम इससे जुड़े महिला समूहों को सौंपने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सादे समारोह में नए वार्डों में शुल्क वसूली का काम महिला समूहों को सौंप दिया गया। कहा कि इससे जहां एक ओर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें