फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी के खाते से उड़ाए 1.71 लाख, FIR दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 11:42 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बेड़ीनाग में साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने वाला एक पुलिस कर्मी ही ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने बैंक खाते से 1.71 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में जनता को जागरूक करने वाला पुलिस कर्मी ही साइबर ठगों का निशाना बन गया। साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी के खाते से 1.71 लाख रुपये पार कर लिए। जानकारी के मुताबिक बेड़ीनाग कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी संजीव यादव ने तहरीर दी है। उसने बताया कि 30 मई को गूगल पे के माध्यम से खाते में जमा धन की जानकारी ली तो उसे संदिग्ध निकासी का पता चला। उसने बताया कि एक दिन पूर्व उसके बैंक खाते से 1.71 लाख रुपये की धनराशि नोवाकाम साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम ट्रांसफर की गई। बताया कि उन्होंने खुद से संबंधित को कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और ना ही किसी के साथ खाते की कोई जानकारी साझा की। उन्हें खुद मालूम नहीं कि कैसे उनके खाते से साइबर ठगों ने धनराशि पार कर ली।

विज्ञापन


एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें