हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली निवासी तारा सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.93 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मामले के अनुसार तारा सिंह ने बताया कि उनके खाते से पहली बार 2,50,998 रुपये, दूसरी बार 1,31,935.76 रुपये, तीसरी बार छह हजार रुपये और फिर एक हजार रुपये निकाले गए। रकम 24 अक्तूबर को निकली थी और मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।