फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

Fri, 14 Aug 2026 10:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के एक बैंक में खोले गए फर्जी/म्यूल खाते के जरिए केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पंजाब के लोगों के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर इस रैकेट का खुलासा किया। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी स्थित एक बैंक शाखा में खोले गए फर्जी/म्यूल खाते से केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पंजाब के लोगों के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल से प्राप्त इनपुट के आधार पर इस बड़े रैकेट का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह खाता नाजिद (नाजिल) नामक व्यक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था जिसका इस्तेमाल देशभर में ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया गया।

पुलिस टीम जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नवीन मंडी स्थित हल्द्वानी शाखा पहुंची और खाते की गहनता से पड़ताल की तो लेन-देन पूरी तरह संदिग्ध पाया गया। इसके बाद जब पुलिस ने समन्वय पोर्टल और जेएमआईएस पर खाता संख्या का डेटा खंगाला तो राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर उस खाते के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें दर्ज मिलीं।

पुलिस ने जब आरोपी के दिए पते पर जाकर सत्यापन करने की कोशिश की तो वह नहीं मिला। पुलिस के अनुसार इस खाते का इस्तेमाल सिर्फ साइबर ठगी के उद्देश्य से ही किया जा रहा था।

इन राज्यों के पीड़ितों से हुई लाखों की ठगी

पंजाब : साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी डॉ. सोनिया जंगवाल के खाते से 17 सितंबर 2025 को 1.16 लाख का अवैध लेन-देन हुआ।

तेलंगाना : जीदीमेटला (साइबराबाद) निवासी अजय कुरापति के खाते से 13 सितंबर 2025 को 32 हजार रुपये उड़ाए गए।

केरल : तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के पालनपुर निवासी राय जॉनसन के खाते से 14 सितंबर 2025 को दो बार में 20 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।

तमिलनाडु : वेलचेरी (कांसीनगर) निवासी अन्नामलाई के खाते से 17 और 18 सितंबर 2025 को कुल 1 लाख रुपये का का लेन-देन हुआ जिसे फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

साइबर ठगी के एक मामले में हल्द्वानी स्थित बैंक शाखा के खाते का इस्तेमाल होने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया है। संबंधित कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

- मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें