फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। उत्तरायणी मेला समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेले का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। मेले का शुभारंभ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के मेले अहम हैं। उन्होंने बेड़ू पाको बारो मासा... आदि लोकगीत गाकर क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कुमाऊनी कलाकार ईशा मर्तोलिया ने प्रस्तुति से लोगों को नचाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, भुवन पांडे और पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत ने विचार रखे। यहां उत्तरायणी मेला समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, धन सिंह बिष्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हेमंत पांडे, हरीश नैनवाल, कमलेश यादव, कुंदन सिंह कनवाल, पूरन रजवार, सभासद भुवन पांडे, दीपू नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें