फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देगा सीटीआर प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) ने ग्रामीण महिलाओं की रोजगार देकर उनकी जंगल पर निर्भरता कम करने की योजना बनाई है। पार्क प्रशासन जल्द ही सांवल्दे में महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलने जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद पार्क प्रशासन महिलाओं के हाथ से बने कपड़ों को बेचने के लिए मंच भी उपलब्ध कराएगा। पार्क के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि सांवल्दे क्षेत्र में रहने वाली बोक्सा जनजाति समेत अन्य महिलाओं के लिए सीएसआर के तहत एक सिलाई सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें लगभग 50 सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं सिलाई कर अपनी आजीविका को बेहतर बना सकेंगी। इसके साथ ही महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से महिलाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें