फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में सिलिंडर के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। घरेलू गैस सिलिंडर का वाहन आते ही शनिवार को ब्लॉक रोड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर नहीं मिलने से कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग अपनों को सिलिंडर दिलाने का काम कर रहे हैं जबकि स्थानीय लोगों को भटकना पड़ रहा है। इधर भवाली में भी कुकिंग गैस नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सिलिंडर के लिए गैस गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। चेयरमैन पंकज आर्य ने गैस एजेंसी संचालकों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें