भवाली(नैनीताल)। कैंची धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं की सड़क पर दोनों तरफ लंबी कतारें और सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े करने से जाम की समस्या बनी रही। पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के चलते आए दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है। कैंची धाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन तिवारी ने जिला प्रशासन से सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर डामरीकरण का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर यातायात सुचारु करने की मांग की है ताकि कैंची धाम में जाम की समस्या दूर हो सके।