फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: यात्रियों की उमड़ी भीड़, काउंटर से बांटे टिकट; रोडवेज ने दस अतिरिक्त बसें भेजीं

Tue, 18 Jun 2024 02:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

वीकेंड के बाद सोमवार को सैलानियों के लौटने से बसों और टैक्सियों में सीट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। तल्लीताल स्थित रोडवेज स्टेशन पर हल्द्वानी जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
यात्रियों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड के बाद सोमवार को सैलानियों के लौटने से बसों और टैक्सियों में सीट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। तल्लीताल स्थित रोडवेज स्टेशन पर हल्द्वानी जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रोडवेज स्टेशन के अधिकारियों ने टिकट का वितरण काउंटर से किया। बुकिंग लिपिक रमेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। ऐसा ही कुछ हाल खैरना बाजार में देखने को मिला। खैरना बाजार में

विज्ञापन


हल्द्वानी और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस, टैक्सी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सिमलखा निवासी हिमांशु बोरा ने बताया कि वाहन के लिए उन्हें करीब 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। दिल्ली लौट रहीं लतिका जोशी ने बताया कि बस और टैक्सी नहीं मिल पाने से भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं कैंची में श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम की स्थिति बनी रही। इससे यात्रियों और सैलानियों को जाम का सामना करना पड़ा। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर वाहनों का दबाव बढ़ने खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोके रखा। रात के समय सड़क में यातायात व्यवस्था सामान्य होने पर भारी वाहनों को पुलिस ने बारी-बारी से हल्द्वानी की ओर भेजा।
विज्ञापन


नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर सुलगते पेड़ को कटवाया
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर रूसी बाईपास के निकट बीती 12 जून को जंगल में आग लगी थी। इसकी चपेट में तुन का सूखा पेड़ भी आ गया था। छह दिन से लगातार पेड़ के सुलगने से इसके सड़क पर गिरने का खतर बना हुआ है। आग पेड़ का ऊपरी हिस्सा अभी भी सुलग रहा है। हादसे की आशंका के मद्देनजर वन विभाग की टीम दो दिन से मौके पर मौजूद रही। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम को पेड़ गिरने का डर बना हुआ था, इसलिए पेड़ काटकर गिरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें