पहाड़पानी (नैनीताल)। भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, भवाली और बेतालघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम झमाझम बारिश से फसलों को नमी मिलने से किसान के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से आलू, मटर, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन, गोभी और बीन की फसलों को नमी मिली है। इससे किसानों को उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। किसान देवेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि बारिश से फसलों को लाभ मिलेगा। बारिश के साथ अंधड़ के कारण बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।