फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल तैयार, काटने वाले मजदूरों का टोटा

विज्ञापन
कालाढूंगी रोड में तैयार गेंहू की फसल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। कालाढूंगी मार्ग से लगे खेतों में किसानों ने कई एकड़ क्षेत्रफल गेंहू की फसल लगाई थी। अब जबकि फसल पककर तैयार हो चुकी है, लेकिन लॉकडाउन के फसल नहीं कट पा रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से फसल की कटाई में राहत देने की बात कही गयी है लेकिन इन दिनों अधिकतर मजदूर लॉकडाउन के कारण अपने अपने घरों को लौट गए हैं। जो बचे हैं वो भी या तो अपने कमरे तक ही सीमित है या शेल्टर होम में रह रहे हैं। स्थानीय निवासी कमल पांडे ने बताया कि इन दिनों मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिनके घरों में ज्यादा सदस्य है वो लोग थोड़ा थोड़ा कर के गेंहू काटने का काम कर रहे हैं। लेकिन अधिकतर लोगों के खेतों में गेहूँ की फसल ऐसे ही पड़ी है। किसान लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें