फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटाबाग में ग्रामीणों से ठगी कर महिलाएं फरार

Wed, 04 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग क्षेत्र में महिला ठग गिरोह के ग्रामीणों को ठगने का मामला सामने आया है। ठग महिलाएं ग्रामीणों से पुराने बर्तनों एवं चांदी के जेवरों को नए सांचे में ढालकर वापस करने का झांसा देकर फरार हो गईं। हालांकि, ठगी के शिकार ग्रामीणों ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कोटाबाग क्षेत्र के गांवों में पिछले 15-20 दिनों से दो महिलाएं घूम रही थीं। महिलाओं की उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। महिलाएं गांवों में जाकर लोगों से पुराने बर्तन और चांदी के जेवर लेकर बदले में नए बर्तन और जेवर दे रही थीं। यह सिलसिला कई दिनों से चलता रहा।

दोनों महिलाओं ने ग्रामीणों का विश्वास जीत लिया। इसी का फायदा उठाते हुए पिछले दिनों ठग महिलाओं ने दोहनिया गांव में कई महिलाओं और ग्रामीणों से चांदी के जेवर और पीतल, तांबे के बर्तन ले लिए। महिलाओं ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर बर्तनों को और जेवर को नए सांचे में ढालकर वापस कर देंगे। महिलाओं ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। लेकिन वह तब से नहीं लौटीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं गायब हैं और मोबाइल भी स्विच आफ जा आ रहा है। ठग महिलाएं दोहनिया गांव के डूंगर सिंह, जीवन सिंह और यशपाल सिंह के घर से कीमती बर्तन ले गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें