तराई पश्चिमी वन प्रभाग के गैबुआ बीट में अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हो गयी। विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया।
एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया दाबका पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मादा गुलदार की मौत हो गयी। उन्होंने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।