फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब के तीन ट्रक पकड़े

Wed, 08 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बाजपुर डिस्टलरी से देसी शराब की 1550 पेटी लेकर हल्द्वानी गोदाम के लिए रवाना हुए तीन ट्रकों को स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इससे आबकारी और डिस्टलरी महकमे में हड़कंप मचा है। अफसरों ने डिस्टलरी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार को बाजपुर डिस्टलरी से देसी शराब लेकर चार ट्रक हल्द्वानी और एक ट्रक अल्मोड़ा के लिये रवाना हुआ। इनमें से अल्मोड़ा और हल्द्वानी एक-एक ट्रक तो पहुंच गए। बाकी तीन ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचे।

सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे स्पेशल टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान नैनीताल जिले के कालाढुंगी थाना अंतर्गत नया गांव जंगल क्षेत्र में देसी तीनों ट्रक चालकों सहित पकड़ लिए।
विज्ञापन


पूछताछ और कागजात में समयानुसार ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचने में गड़बड़ी मिली। जिसके आधार पर टास्क फोर्स के तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर कालाढूंगी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें