फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का जन्मदिन मनाने आया था युवक, गौला में बह गया

Thu, 20 Jul 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
गौला नदी में तलाश करती पुलिस एवं लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाने आया युवक अमृतपुर में गौला में नहाने के दौरान बह गया। नदी में साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव में रोक नहीं सके। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुभम (21) निवासी जवाहर नगर, पंतनगर का बुधवार को जन्मदिन था।  मोहल्ले के ही अभिषेक जोशी (23), गिरीश चंद्र (25), पवन कुमार (19), कमल (23), ओम प्रकाश जोशी (19), शिवम मौर्य (19), राकेश वर्मा (23) उसे लेकर जन्मदिन का जश्न मनाने अमृतपुर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि यहां सभी दोस्तों ने पहले बियर पी बाद में नहाने के लिए गौला में उतर गए। सभी नदी किनारे नहा रहे थे इस बीच अभिषेक नदी के बीचोंबीच चला गया। दोस्तों ने मना किया तो वह तैरने की बात कहने लगा। कुछ समय बाद सभी बाहर निकलने लगे लेकिन नदी से निकलते समय अभिषेक का पैर पत्थर से स्लिप हुआ और वह में गिर गया।
विज्ञापन


पानी के तेज बहाव में वह भी बहने लगा। दोस्तों ने करीब पांच सौ मीटर तक पीछा किया लेकिन तेज बहाव में रोक नहीं सके। काफी दूर जाकर अभिषेक हाथ-पैर मारता दिखाई दिया। अभिषेक के बहते ही दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने एसएसबी कर्मियों को इसकी सूचना दी।  

एसओ काठगोदाम नीरज भाकूनी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की सूचना अफजलगढ़ चीनी मिल में कार्यरत अभिषेक के पिता को भी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने की कोशिश लेकिन पता नहीं लगा। 
 
दो बहनों का इकलौता भाई है अभिषेक

अभिषेक की दो छोटी बहनें हैं। घर में इकलौता बेटा होने की वजह से वह सबका लाडला है। पॉलीटेक्निक कर उसने सिडकुल की एक कंपनी में काम भी किया मगर डेढ़ साल से वह बेरोजगार है। दोस्तों ने बताया कि सभी जन्मदिन का जश्न मनाने नैनीताल जाना चाहते थे लेकिन अभिषेक सबको अमृतपुर में झरने में नहाने की बात कह कर लाया। अकेला वह ही था जो यहां पहले भी आ चुका था बाकी दोस्त यहां पहली बार आए थे।
विज्ञापन


एसएसबी ने भी चलाया रेस्क्यू अभियान

अभिषेक के बह जाने पर दोस्तों ने एसएसबी के जवानों से भी मदद की गुहार लगाई। इस पर जवानों ने भी रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चला। 

कब क्या हुआ
10.00 बजे सभी दोस्त पंतनगर से नैनीताल के लिए निकले
12.00 बजे अमृतपुर पहुंचे बियर पीने के बाद नहाने निकले
12.40 बजे नदी से निकलने के दौरान अभिषेक बह गया
1.00 बजे पुलिस और एसएसबी को दी जानकारी
 
अभिषेक जोशी गौला में बह गया है, जिसकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें